Jaunpur News : ​प्रधान के घर मारपीट करने के आरोप में 4 गिरफ्तार

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के घर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मुस्ताबाद प्रधान कन्हैयालाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था। उनके घर मनबढ़ों ने हमला किया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रविन्द्र कुमार पुत्र स्व. बाबूराम (उम्र लगभग 36 वर्ष), बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश (उम्र लगभग 34 वर्ष), आशुतोष प्रताप पुत्र स्व. द्वारिका प्रसाद (उम्र लगभग 29 वर्ष) एवं अमन कुमार पुत्र राममिलन गौतम (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासीगण मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post