Trending

Jaunpur News : ​दाह संस्कार में आया युवक नदी में डूबा

टीम संचार सेतु

बिपिन सैनी, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामघाट पचहटियां में दाह संस्कार में शामिल होने आया युवक नदी में डूब गया। युवक के डूबने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। सूचना लगते ही शीतला चौकियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड पुलिस गोता खोर लगवाकर शव की तलाश में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमड़ीह गांव निवासी फिरतू राम सरोज अपनी पत्नी राधिका का अंतिम संस्कार करने के लिए रामघाट पर आए थे। दाह संस्कार के दौरान साथ में आया युवक मुकेश कुमार 25 वर्ष पुत्र नंद लाल नदी में स्नान करने उतर गया। देखते ही देखते डूब गया। युवक को डूबता ही क्षेत्र में हाहाकार मच गया। लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर 100 नंबर तथा शीतला चौकियां चौकी पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की सहायता से खबर लिखे जाने तक पुलिस तलाश में जुटी रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!