Trending

Jaunpur News : महिला की मौत के मामले में पिकप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पिकप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरचौली गांव निवासी बिन्दू (35) पत्नी सूर्यभान बाजार से घर लौट रही थी कि समोधपुर के पास पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे स्थानीय सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज निजी अस्पताल गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिकअप चालक बच्चा के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!