Jaunpur News : ​मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार

चन्दन अग्रहरि, शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने सोमवार को शांति भंग की आशंका में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से तीनों अभियुक्तों को धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. सूबेदार सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र स्व. सूबेदार सिंह तथा अतुल सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मदरहा, थाना शाहगंज के रूप में हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह तथा उपनिरीक्षक विनय सिंह मय पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم