Trending

Jaunpur News : ​खेतासराय पुलिस ने एक दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न विवादों में शामिल 4 महिला अभियुक्ताओं सहित कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मानी कला से रयान खान, सलमान, जिशान उसी गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में राजेन्द्र यादव, गुड़िया यादव, नंदलाल, प्रेमा देवी, शिवांगी भारती निवासीगण मानीकला, रानीमऊ गांव में मड़ई उखाड़ने के विवाद में उषा राजभर, कस्बा के डोभी वार्ड में डीजे पर नृत्य को लेकर उत्पन्न विवाद में नितेन्द्र सोनकर और विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल शैलेश यादव तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका प्रजापति शामिल रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!