Jaunpur News : ​वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

डा. संजय यादव, बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लोहिन्दा बाजार में वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने राम विलास पासवान एवं भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित किया। वीरांगना ऊदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऊदा देवी का बलिदान अविश्वसनीय है।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव विकास विजय नारायण पाण्डेय ने ऊदा देवी को भारतीय नारी का दृढ़ एवं साहसी स्वरूप बताते हुए कहा कि "नारी यदि फूल है, तो समय आने पर चिंगारी भी बन सकती है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे लाल सरोज एवं संचालन जिलाध्यक्ष रीता सरोज ने किया। कार्यक्रम का आयोजन विकास पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, अमरेश पाठक, तपेश जायसवाल, विनय कुशवाहा, गोविंद पासवान, अजय तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post