Trending

Jaunpur News : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने सभासदों संग की बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद कार्यालय में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां उन्होंने सभासदों को गणना प्रपत्रों के भरने की विधि, वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया। उन्होंने सभी सभासदों से अपील किया कि इस कार्य मे सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम सभी नगर निकायों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क तथा कैंप लगाकर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के संबंध में गणना पत्र भरने के दौरान आ रही समस्याओें के समाधान करते हुए प्रपत्र भरवाए जा रहा है। नगर निकायों ने ई रिक्शा के माध्यम से माइक अनाउंसमेंट कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है। बीएलओ, वार्ड मेंबर से समन्वय स्थापित करते हुए फॉर्म भरने पर प्रपत्र वितरण इत्यादि का कार्य कराया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ, नोडल अधिकारी, बीएलओ, को निर्देशित किया कि विशेष पुनरीक्षण कार्य में गति लाते हुए नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्व रूप से कार्य पूर्ण करें। साथ ही राजनैतिक दलों तथा आमजनमानस से लोकतंत्र के महापर्व में अपना सहयोग देने की अपील किया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं जिसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 25 नवम्बर को बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालय खुले रहेंगे जहां शिक्षक गण बीएलओ की सहायता करते हुए तीव्र गति से गणना प्रपत्रों के डिजीटाइजेशन के कार्य सम्पादित कराये जायेंगे और इस दौरान पठन पाठन के कार्य नहीं होंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सहित तमाम सभासद आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!