Jaunpur News : ​जूनियर बालक—बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स 25 नवम्बर को

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 9 से 11 दिसम्बर तक अमेठी तथा जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 दिसम्बर तक गाजीपुर में किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि उक्त के क्रम में जौनपुर के जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 21 नवम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी खिलाड़ी ही 25 नवम्बर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डा. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में मध्यान्ह 12 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2006 के बाद की होनी चाहिए तथा बालकों का वजन 75 किग्रा0 तथा बालिकाओं का वजन 65 किग्रा0 से अधिक नहीं होना चाहिये।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم