Jaunpur News : ​बारात जा रहे 2 बाइक सवार दुर्घटना में घायल

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोधना और चौकी कला गांव निवासी दो युवक डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। घायलों का उपचार हंडिया स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। बाइक सवार दोनों युवक सेवाराम यादव और राजू सरोज  बारात जा रहे थे। चौकी कला गांव निवासी सेवाराम यादव के ननिहाल जौनपुर से बारात हंडिया जा रही थी। सेवा राम अपने साथ गोधना गांव निवासी राजू सरोज को भी ले गया था। रात 10 बजे हंडिया के पास प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गये। घायल होने की सूचना मिलने पर स्वजन हण्डिया पहुंच गये और घायलों को हंडिया के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم