जौनपुर। बार एवं बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों को न्याय मिलता है। अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी एक ही रथ के दो पहिए हैं। उक्त दीवानी न्यायालय संघ सभागार में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा प्रथम ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यहां की बार सर्वश्रेष्ठ बार है। हर न्यायिक अधिकारी को यहां कानून के ज्ञाताओं से सीखने के लिए अवश्य नियुक्त किया जाता है।
संघ सभागार में आयोजित जिला जज के विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव व मंत्री रण बहादुर यादव ने उन्हें स्मृति चिन्ह 'जौनपुर दर्शन व संविधान भेंट किया। अधिवक्ताओं ने जिला जज को न्यायपालिका के सर्वोच्च शिखर पर जाने की कामना किया। उनके न्यायिक कार्यशैली तथा उत्तम व्यक्तित्व की प्रशंसा की। प्रधान न्यायाधीश प्रीति श्रीवास्तव व न्यायिक अधिकारी पीएन पाण्डेय, अनिल यादव, दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे। प्रदीप निषाद ने स्वागत गीत गाया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आमोद सिन्हा, जितेंद्र नाथ उपाध्याय, रमेश चंद्र उपाध्याय, बृजनाथ पाठक, अनिल सिंह, जय प्रकाश कामरेड, रमेश सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रेमनाथ पाठक, दिनेश मिश्र, अवधेश तिवारी, विनय पाठक, चंद्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे।
इसी क्रम में कर्मचारियों ने भी जिला जज का विदाई किया जिसकी अध्यक्षता सुनील उपाध्याय व मंत्री अंजनी गुप्ता ने किया। कर्मचारियों ने जिला जज को स्मृति चिन्ह देकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment