Jaunpur News : ​जौनपुर में धूमधाम से निकली भगवान चित्रगुप्त जी भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी मन्दिर बारीनाथ मठ में दर्शन पूजन करने के बाद उपस्थित हजारों भक्तों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द सिंह ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सभी धर्म समुदाय के भगवान हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार उनका जन्म भगवान ब्रह्म की काया से उत्पन हुआ था। भगवान चित्रगुप्त जी समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखते हैं।
अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी को किसी एक के नहीं सभी के हैं। सभी को उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव आईपीएस ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि और कला का अधिष्ठाता देवता भी माना गया है। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं जो आज भगवान चित्रगुप्त पूजन शोभायात्रा में सर्वसमाज को जोडकर एक अच्छी शुरुवात की है।
श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी के कलम दवात की पूजा अर्चना वैश्व समाज के साथ सर्वसमाज करता है। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से बड़ा से बड़ा कार्य हो जाता है। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज जौनपुर सभी सर्व समाज समुदाय का आभारी हैं जिन्होंने पूजन शोभायात्रा में साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन कायस्थ समाज के वरिष्ठ नेता अनिल अस्थाना ने किया। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने किया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने भगवान चित्रगुप्त जी रथ पर चित्रगुप्त जी की पूजन आरती दीप प्रज्वलन करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सुसज्जित भगवान चित्रगुप्त जी रथ, दो डीजे साउण्ड शो, बैंड—बाजा पार्टी, भांगड़ा पंजाबी बैंड, अनेक झांकी अलौकिक छटां बिखेर रही थी और हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बच्चे झूमते नजर आये। उर्दू बाजार से रूहट्टा भगवान चित्रगुप्त मंदिर तक सैकड़ों जगह स्वागत फूल वर्षा से हुई। कोतवाली चौराहे पर गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने भगवान की आरती करके पूजा अर्चना किया। अनेक संगठनों के लोग भगवान चित्रगुप्त रथ पर पूजन किये। कोतवाली चौराहे से कंट्रोल रूम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने संयुक्त रूप से किया। कंट्रोल रूम से सभी का स्वागत किया गया जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा बारीनाथ मठ से प्रारम्भ होकर उर्दू बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज होते हुये रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर तक गई। नगर पालिका बालिका स्कूल में वृहद भंडारा हुआ जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा नगर वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को और भी पवित्र बना दिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।
शोभायात्रा में वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद अग्रहरि, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, शशि श्रीवास्तव, दयाल सरन श्रीवास्तव, सारिका सोनी, मनोज श्रीवास्तव, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, संतोष अग्रहरि, जायसवाल समाज के अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, महंत बारीनाथ योगी हरदेव जी महराज, महंत योगी प्रशांत दास जी महाराज, महादेव सेना के जिलाध्यक्ष विमल सिंह, मनीष सेठ, सभासद मनीष देव, समाजसेवी मनीष गुप्ता, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ एनके सिन्हा, डॉ निलेश श्रीवास्तव, डॉ अशोक अस्थाना, श्यामलकान्त श्रीवास्तव, कायस्थ एकता के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता विवेक सेठ मोनू, व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी, राधेरमण जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, सभासद विष्णु प्रताप सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post