Trending

Jaunpur News : एसएस पब्लिक स्कूल में कार्तिकोत्सव का भव्य आयोजन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में शनिवार को कार्तिकोत्सव के तहत अंतर-विद्यालय श्रीरामचरितमानस के अंश का मंचन एवं तोरण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अन्नू त्यागी (असि. प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग पूर्वांचल विश्वविद्यालय), अंजू पाठक, नूतन पाण्डेय, स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने बाबू जी और मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रीरामचरितमानस के अंश का मंचन एवं तोरण प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग लिया जिसमें नाटक में प्रथम पुरस्कार एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर, द्वितीय पुरस्कार डॉ. रिज़वी लनर्स जौनपुर, तृतीय पुरस्कार माउन्ट लिट्रा जौनपुर और सांत्वना पुरस्कार नानक पब्लिक स्कूल जौनपुर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार तोरण प्रतियोगता में एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर ने प्रथम पुरस्कार, एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर को द्वितीय पुरस्कार और तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज ने तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार चिल्ड्रेन गाइड स्कूल जौनपुर ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकों एवं मुख्य अतिथियों को पुरस्कार एवं अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक डॉ. नम्रता सिंह ने आये सभी छात्रों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता हार जीत के लिए नहीं बल्कि अपने प्रतिभा क्षमता को निखारने के लिए होती है। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने प्रतिभागी सभी छात्रों को शुभ आशीर्वाद देते हुए आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग के द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!