Trending

Jaunpur News : ​अखिल भारतीय छत्रिय महासभा का बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन का बबलू सिंह सरायभोगी द्वारा बैठक की गयी जहां जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भी हुआ जहां प्रदेश अध्यक्ष कृष्णन सिंह, प्रदेश महामंत्री रविकरन सिंह तोमर, संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, जिले के संगठन महामंत्री शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रति जागरूक किया। अपने पूर्वजों के बारे में बताते हुए उनके पदचिन्हों पर कार्य करने का आह्वान किया जिससे सभी समाज सभी वर्ग के लोगों का विकास हो सके जहां अत्यधिक संख्या मे क्षेत्र के सम्मानित क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया। विपुल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज, अखिलेश सिंह महामंत्री सुजानगंज, आलोक सिंह युवा अध्यक्ष सुजानगंज को बनाया गया| इस अवसर पर यतेंद्र सिंह, अशोक सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, मोनू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राम सिंह, पप्पू सिंह, सुमित सिंह, परविंद सिंह, राजकुमार सिंह, भारत सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!