Trending

Jaunpur News : ​एसएन कालेज की छात्रा हर्षिता बनी बक्शा थाने की थानाध्यक्ष

टीम संचार सेतु

बक्शा, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसएन कालेज की छात्रा हर्षिता सिंह बक्शा थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष बनी। इस दौरान थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह व बक्शा पुलिस व महिला पुलिस टीम द्वारा एक दिन की बनी थानाध्यक्ष हर्षिता का भव्य स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष हर्षिता द्वारा थाना परिसर महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष थाना कार्यालय मालखाना हवालात का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने पर आये शिकायतकर्ता व फरियादियों के समस्याओं को सुनकर इनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान वन्दना, सुरेश कुमार, पूजा, किरन सोनी, बिन्दू सहित तमाम लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिसको सुनकर एक दिन की थानाध्यक्ष ने निस्तारण करने का आदेश भी दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!