Trending

Jaunpur News : ​सिविल जज बनने के बाद साखी को मिला मेडल

टीम संचार सेतु

सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की छात्रा को जूडिशियल मजिस्ट्रेट बनने के बाद साखी सिंह को गोल्ड मेडल मिला। बता दें कि 2024 में साखी टीडी पीजी कालेज से एलएलएम टॉपर रहीं लेकिन विगत वर्ष दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल नहीं मिल सका था। इसी दौरान साखी जयपुर राजस्थान न्यायालय में सिविल जज बन गईं। वर्तमान में उनका ट्रेनिंग चल रहा है और इस वर्ष दीक्षांत समारोह में 2024 के टॉपर को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साखी को एलएलएम 2024 विषय में गोल्ड मेडल से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया और जज बनने पर उन्हें बधाई दिया। बता दें कि साखी पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह की पुत्री हैं। इस दौरान साखी ने कहा कि शॉर्टकट छोड़ें। नियमित पढ़ाई करें और 8 से 10 घंटे पढ़ाई करने पर किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व टीचरों को दिया। साथ ही कहा कि न्यायिक व्यवस्था में रहकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!