Jaunpur News : ​चाकू मारकर लाखों का आभूषण लूटने का आरोप

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर फायर ब्रिगेड के पास शाहगंज हाइवे किनारे एक घर में घुसकर एक अज्ञात युवक महिला को चाकू मारकर लाखों के गहने लेकर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अनील पाल के घर में केवल उनकी पत्नी अपने दुधमुहे बच्चे के साथ मौजूद थी। पति अनिल जी एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। सुबह ही घर से स्कूल चले गये थे। घर में सास राजपति, ससुर राम अकबाल पाल थे। वह भी सुबह अपनी पत्नी को दवा दिलाने अस्पताल चले गये थें घर पर बहू पिंकी के दुधमुहे बच्चे के अलावा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।
राजपति देवी एवं उदयराज ने बताया कि मौका पाकर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावर घर में घुस गया। घर में मौजूद महिला पर चाकू से हमला कर दिया जिससे महिला का दाहिना हाथ के पंजे कट गये। महिला डर गई थी। इसके बाद अज्ञात हमलावर महिला के साथ सास—ससुर के गहनों के साथ घर में छोटे बेटे के होने वाली शादी के लिए बनवाए गए गहनों को लूटकर भाग गया। महिला घर बाहर निकलकर शोर मचाया तब स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई तब तक अज्ञात हमलावर फरार हो चुका था। घर में रखे आलमारी का सारा सामान बिस्तर पर बिखरा हुआ था। फर्श पर खून के निशान बिखरे पड़े थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग भी हैरान परेशान हैं। वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने पर लाइन बाजार थाना पुलिस स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ईश यादव ने अपने सहयोगी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। महिला के हाथ में टांके लगाने के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस गहनता के साथ बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर छान बीन में जुटी है।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। घटना की जाँच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं पता चला है।
वहीं प्रशिक्षु आईपीएस/प्रभारी सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी लाइन बाजार मयफोर्स जाकर जांच—पड़ताल काफी देर तक किये हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना की हर एंगल से जाँच की जा रही है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم