Trending

Jaunpur News : ​राष्ट्र को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाना है तो शास्त्र के साथ शस्त्र को भी करें आत्मसात : अजय पाण्डेय

टीम संचार सेतु

शस्त्र पूजन से न्यायपूर्ण आत्मबल व मनोबल में होती है वृद्धि : फलाहारी महराज
धार्मिक परंपराओं का आधार है शस्त्र पूजन : डॉ. बीरेंद्र
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित सभी आयाम ने मिलकर सामूहिक रूप से श्री राम जानकी मठ गुलरघाट के प्रांगण में शस्त्र पूजन किया गया। शारदीय नवरात्रि के पश्चात विजयदशमी पर्व पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन विभाग धर्माचार्य प्रमुख राम प्रीति फलाहारी महाराज, जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय द्वारा विधिवत रूप से कराया गया।
इस अवसर पर प्रान्त कार्याध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शास्त्र की सुरक्षा के लिए शस्त्र आवश्यक है। शस्त्र पूजन हमारे सनातन धर्म की परम्परा रही है। शास्त्र, पुराण, गीता, रामायण से भी हमे देखने को मिलता है कि हमारे देवी, देवता ऋषि, मुनियों ने भी धर्म स्थापना के लिए अस्त्र शस्त्र को धारण किये रहते थे, जिससे अधर्मी-विधर्मियों का सर्वनाश करने का कार्य करते थे, इसलिए शस्त्र पूजन करने से हमारे राष्ट्र धर्म, भारतीय धर्म संस्कृति और हमारी परंपराओं को बल मिलता है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि हमारा भारत वर्ष वीरों की धरा, दैविक चमत्कारों का देश कहा जाता रहा है। हमारा भारत तंत्र मंत्र, दैविक शक्ति, इतनी थी कि पूरे ब्रह्माण्ड पर राज करने वाला हुआ करता था। आज विश्व में प्रयोग होने वाले अस्त्र, शस्त्र, विमान और विज्ञान भारत से ही जन्मे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि अपने बालक बालिकाओं को भी शिक्षा के साथ शास्त्र और शस्त्र ज्ञान देना बहुत आवश्यक हो चुका है। हमें अपने भारत को सुरक्षित सुव्यवस्थित और सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्र विरोधी मलेछो का आर्थिक बहिष्कार करना होगा। प्रत्येक सनातनियों से अपील किया कि आप सभी अपने घरों में, ग्राम सभा में, मंदिर पर एकत्रित होकर श्री हनुमान चालीसा पाठ केंद्र एवं शक्ति केंद्र को स्थापित करे।
अंत में फलाहारी महराज ने अपने राष्ट्र, धर्म, आस्था, मठ मंदिर एवं शक्तियों के प्रादुर्भाव और उनके महत्व को बताते हुए शस्त्र अर्थात शक्ति पूजन करने पर अपने समस्त सनातनियों के लाभ को विस्तार से बताया। शक्ति के सही और न्यायपूर्ण उपयोग, आत्मबल और मनोबल में वृद्धि और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
इस अवसर पर विभाग महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, विभाग उपाध्यक्ष अहिप रमेश मिश्रा, जिला मंत्री सचिन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, संतोष सिंह, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र यादव, मंजीत चौहान, जयेश सिंह, रतन सिंह परमार, अरुण शुक्ला, गोविंद गुप्ता सहित कई पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!