Trending

Jaunpur News : ​आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को मिली रफ्तार

टीम संचार सेतु

जलालपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला मछलीशहर इकाई ने बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प को जन आंदोलन बनाकर वोकल फॉर लोकल को नई गति देना है।
मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इसका फोकस सामाजिक-आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्थानीय उद्योगों का सशक्तिकरण और जनसहभागिता पर है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इसका शुभारंभ किया गया। राज्य, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया गया है और बूथ स्तर पर संकल्प-पत्र भरवाने का कार्य जारी है।
प्रमुख कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि 3 से 15 अक्टूबर जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीडिया के माध्यम से अभियान लॉन्च होगा। 9 से 18 अक्टूबर सभी जिलों में स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत रथ, पदयात्रा और घर-घर स्टिकर वितरण। 16 से 30 अक्टूबर महिला एवं युवा सम्मेलन स्थानीय समूहों का सशक्तिकरण। 1 से 15 नवंबर व्यापारी, लघु उद्योगी व प्रोफेशनल सम्मेलन। 1 से 30 नवंबर स्वदेशी रील्स और भाषण प्रतियोगिता युवाओं को रचनात्मक सहभागिता के लिए प्रेरित करना 1 से 15 दिसंबर मंडल स्तर पर महिला, युवा, स्ट्रीट वेंडर और कारीगर सम्मेलन। 1 से 25 दिसंबर: घर-घर संपर्क अभियान स्टीकर लगाना और संदेश का प्रसार। भाजपा ने मीडिया के माध्यम से व्यापारियों, उद्यमियों, कारीगरों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं से स्वदेशी उत्पादों के समर्थन, मेलों में सहभागिता और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का आह्वान किया। उद्देश्य है कि लोकल से ग्लोबल की यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक सुदर्शन सिंह, जिला सह संयोजक हरिराम पाल, रणविजय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!