Trending

Jaunpur News : ​महिलाओं का योगदान सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हो रहा: राकेश मौर्य

टीम संचार सेतु

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को मनोनीत सदर विधानसभा अध्यक्ष सुशीला यादव सहित सदर विधानसभा कमेटी की पदाधिकारी महासचिव पूनम यादव, उपाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रेखा सिंह, सचिव राधिका यादव, सचिव शालिनी यादव का जिला कमेटी द्वारा स्वागत कार्यक्रम किया गया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि कि आज के परिवेश में महिलाओं का योगदान सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हो रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफल हो रहे हैं। यही समाजवादी महिला सभा 2027 के विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगी। समाजवादी पार्टी अपना परचम लखनऊ में फहराने में कामयाब होगी।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उषा जायसवाल ने कहा कि हम महिलाएं सरकार द्वारा तानाशाही रवैया का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैयार हैं। हर स्तर पर अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहेंगे। हम महिलाएं पार्टी नेतृत्व जो भी निर्देश देगा, पूरी तरीके से पालन करेंगी। इसी क्रम में समस्त चयनित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष इरशाद मंसूरी, अनवारूल हक, राहुल त्रिपाठी, दीपक विश्वकर्मा, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, आनन्द गुप्ता, संजीव साहू, वीरेन्द्र यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!