Trending

Jaunpur News : ​भगवान शिव के ही अंश है हनुमन्त लाल: सुशील

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा, जौनपुर। हनुमन्त लाल को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है। पवनपुत्र हनुमान भगवान राम की सहायता के लिए यह अवतार लिया था। उक्त बातें मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित सुंदर कांड प्रतियोगिता पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कही। साथ ही आगे कहा कि सुंदर कांड में भगवान शंकर की रूद्र रूप हनुमान जी द्वारा किए गए महान कार्यों का ही वर्णन है। रामचरित मानस कांड में सुंदर कांड के अलावा धार्मिक ग्रंथों में भी भगवान शिव के ही अंश बताया गया है।
उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम का साथ देने के लिए हनुमान के रूप में अवतार लिया लेते हुए सुंदर कांड में उनकी वीरता, भक्ति और समर्पण को दर्शाया गया है। रामचरित मानस के 5वें अध्याय सुंदर कांड की शुरुआत हीरामनी के मार्गदर्शन में यजमान संतोष सिह सपत्नीक द्वारा पूजा पाठ करके की गई। मारुति नंदन मानस गायन ग्रुप शंभूगंज के शिवशंकर तिवारी, अच्छे लाल पाण्डेय, गोलू सिंह, कमलेश मिश्र द्वारा संगीतमय पाठ प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में मौजूद दर्शकों के अलावा लाल साहब शुक्ला, सुधाकर शुक्ला एवं सतीश उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा।
इस अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, रमाशंकर शुक्ल, पद्माकर शुक्ला, ज्वाला प्रसाद मिश्र, सुरेश चंद उपाध्याय, अशोक शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, सतीश शुक्ल, रोशन प्रजापति, राजेश शुक्ला, पदमा उपाध्याय नीलम, ज्योति शुक्ल, जयशंकर शुक्ला, कैलाश नाथ शुक्ला, प्रधान राजेंद्र गौतम, संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!