Trending

Jaunpur News : ​महिला सशक्तिकरण तभी सम्भव जब मिले अवसर और सम्मान: हरिशंकर

टीम संचार सेतु

जौनपुर। तिलकधारी विधि महाविद्यालय पीली कोठी में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के 5वें चरण के अंतर्गत "नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विधिक कार्यशाला" का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक अभियोजन अधिकारी हरिशंकर सिंह ने करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव जब मिले अवसर और सम्मान।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अभियोजन अधिकारी श्यामकर त्रिपाठी, दिपेन्द्र कुमार, अमित कुमार तथा उनके सहयोगी प्रदीप श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करक किया। संगोष्ठी में विधि छात्राओं शिमरन, उपासना, शोभना और फातिमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जबकि मालती सिंह और उनकी टीम ने सरस्वती वंदना गीत 'नारी शक्ति विधान' से कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।
मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह ने मिशन शक्ति के महत्व पर कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब शक्ति को अवसर और सम्मान दोनों मिले। महिलाएं समाज में जिम्मेदारी, संवेदना और नेतृत्व की प्रतीक हैं। सरकार का उद्देश्य हर नारी को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी श्यामकर त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए हर स्तर पर अवसर प्रदान कर रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाएं अब समाज में सम्मानित और सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
सहायक अभियोजन अधिकारी दिपेन्द्र कुमार ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों- 1090 (पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102, 108, 112, 101 और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को इन सेवाओं की जानकारी होना आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एल.एल.एम. अंतिम वर्ष की छात्रा हेमा तिवारी एवं संचालन श्रद्धा प्रजापति (एल.एल.एम.) ने किया। मंच संचालन में काजल सिंह (एल.एल.एम. प्रथम वर्ष) और शिवा सिंह (एल.एल.बी. द्वितीय वर्ष) की भूमिका रही।
इस दौरान हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, नवीन कुमार और इन्द्रदेव भी उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजेश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को न केवल विधिक ज्ञान देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना भी बढ़ाते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!