Trending

Jaunpur News : ​डीएम ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में लगे धान सहित अन्य सब्जियों की फसल को देखते हुए धान के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।। उन्होंने हाइटेक नर्सरी का भी जायजा लेते हुये निर्देशित किया कि जो भी कमी है, इसे शीघ्र ठीक करा लिया जाय। इस प्रकार की हाईटेक नर्सरी जनपद के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट स्रोत है जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों, सब्जी एवं फल उत्पादन की आधुनिक तकनीक तथा पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी निरंतर प्रदान की जाए, ताकि किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!