Trending

Jaunpur News : ​परमात्मा जीते जी मिलेगा इसी मनुष्य शरीर में: पंकज महराज

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। सन्त दिवाली नित करैं, सतलोक के मांहि। हमारे देश में तीज त्योहार महात्माओं ने इस उद्देष्य से बनाये थे कि जीवात्मा को इसी बहाने से निजघर पहुंचा दिया जाय। परम्परागत तरीके से दीपक तेल-बाती से ही जलती है और तेल के समाप्त होते ही वह चिराग बुझ भी जाता है। परन्तु महात्मा जन ने एक चिराग का वर्णन करते हुये कहा कि बिना तेल बाती के चिराग चौबीसों घण्टे जलता रहता है। पूरे गुरु उसी चिराग को इस मनुश्य रूपी मन्दिर में जलाने की युक्ति बताते हैं। मानस में भी लिखा है, परम प्रकाश रूप दिन राती नहिं कछु चहिये दिया घृत बाती। पलटूदास जी भी फरमाते हैं कि उल्टा कुंआ गगन में तिसमें जलै चिराग। तिसमें जलै चिराग बिना रोगन-बिन बाती। छः ऋतु, बारह मास रहै जलतै दिन राती। उपरोक्त उद्गार आज छोटी दीपावली के दिन अपने सत्संग सम्बोधन में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज ने 122 दिनों के काफिले के 88वें पड़ाव तथा महराजगंज ब्लाक के प्रथम पड़ाव स्थल ग्राम केशोपुर में भूस्वामी सरयू प्रसाद यादव के खेत पर कही। उन्होंने कलयुग की सरल साधना सुरत शब्द योग (नाम योग) की तीनों क्रियाओं 1-सुमिरन, 2-ध्यान, भजन के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि यदि घट का चिराग आप लोग गृहस्थ जीवन में रहते हुये जला लेंगे तो देवी-देवताओं का दर्शन दीदार आपको मरने के पहले होने लगेगा। परमात्मा मरने के पहले मिलता है, मरने के बाद नहीं। महाराज जी ने शाकाहार पर जोर देते हुये अपील कि आप का यह शरीर कब्रिस्तान नहीं है जो आप इसमें पशु-पक्षियों का मुर्दा मांस डालते हैं। घर का मुर्दा तो सभी लोग शमशान/कब्रिस्तान ही ले जाते हैं और देर अबेर वहां जाते तक नहीं हैं कि शैतान लग जायेगा तो आप विचार करें कि जब आप पेट में मुर्दा दफन करेंगे तो आपकी क्रियायें, सन्तानें शैतानी हरकत की होंगी कि नहीं। इसलिये आप शाकाहारी रहें और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। अच्छे समाज के निर्माण के भागीदार बनें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें। उन्होंने आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक मथुरा में जयगुरुदेव आश्रम पर होने वाले पूज्यपाद दादा गुरु जी महाराज के 77वें पावन भण्डारे पर पधारने का निमन्त्रण भी दिया। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। इस अवसर पर ऋशिदेव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रामनाथ यादव, शयामकेश यादव, ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव यादव, बलराम चौरसिया, विनोद यादव, लक्ष्मण यादव, रामफेर यादव, सियाराम जी आदि उपस्थित रहे। जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव हेतु ग्राम चरियाही ब्लाक महराजगंज के लिये प्रस्थान कर गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!