Trending

Jaunpur News : ​शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 5 गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

जौनपुर की थाना सरायख्वाजा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार को 5 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान किया है। सरायख्वाजा पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भिन्न-भिन्न मामलों में अमादा फौजदारी के मामलों को देखते हुए यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में उषा देवी, अनुपय यादव, रेखा, धर्मेंद्र कुमार गौतम और विक्की शामिल हैं, जो थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के सोनिकपुर और कयार गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारियां उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ला, सच्चिदानंद यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति चौहान की टीम ने कीं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!