Trending

Jaunpur News : ​तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 युवक घायल

टीम संचार सेतु

धर्मापुर, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये जिनमें से एक की हालत गंभीर देख सीएचसी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरादखान गांव निवासी विशाल गौतम (22) अपने ही गांव के छोटू (21) और लाली कुमार (23) के साथ जौनपुर शहर से अपना काम समाप्त कर मंगलवार की रात एक ही बाइक पर तीनों वापस घर लौट रहे थे। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित विथार गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने विशाल की बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर से बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े जिसमें बाइक चला रहे विशाल का सर फट गया वहीं लाली और छोटू को भी चोट आई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाये जहां चिकित्सकों ने घायल विशाल की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिये। वहीं लाली व छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!