Trending

Jaunpur News : ​एकता परेड-2025 के लिये जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता नगर गुजरात में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से 100 व्यक्तियों को इस परेड में सम्मिलित होने हेतु भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जनपद से चयनित व्यक्तियों की सूची, पहचान पत्र, चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी सहित अन्य दस्तावेज पूर्व में संकलित कर सुरक्षित रखे जायं तथा सत्यापन भी कर लिया जाय जिससे यात्रा एवं आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह आयोजन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रति जनसंदेश देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें जिले से चयनित प्रतिनिधियों की सहभागिता गौरव का विषय होगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे शासन द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल पर अपने सकारात्मक सुझाव एवं रचनात्मक विचार अवश्य साझा करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!