Jaunpur News : ​​सुधीर विद्रोही बनाये गये जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज (विधायक बाबागंज) ने सुधीर सिंह विद्रोही को जौनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि श्री विद्रोही को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई है। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार है। श्री ठाकुर ने कहा कि निश्चित रूप से हम सब मिलकर पार्टी का विस्तार करेंगे और जन- जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचोंगे। जनसत्ता दल अन्नदाता किसानों और युवाओं के तमाम समस्याओं के निदान के लिए हर संभव मदद और जनांदोलन के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का प्रचार—प्रसार करके ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क स्थापित करने की मुहिम चलायी जायेगी। श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि 3 कार्यकाल सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुये मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया जिसेक बाद श्री विद्रोही को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post