Trending

Jaunpur News : ​निजीकरण देश को दीमक की तरह नष्ट कर देगा: रमेश यादव

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। अटेवा द्वारा पेंशन बचाओ को लेकर आधा प्रसाद काशी प्रसाद कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में पेंशन संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां सुजानगंज के कार्यकारिणी का गठन करते हुये लोगों ने एनपीएस लेकर लोगों को सतर्क किया गया। संगोष्ठी में अटेवा के मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि देश में सब कुछ निजीकरण करते जा रहे हैं जो देश के लिए घातक साबित होगा और देश को दीमक और घुन की तरह चट कर नष्ट कर देगा, इसलिए पेंशन को बचाना जरूरी है और आगामी स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता बने। इसकी लड़ाई संसद से लेकर विधानसभा तक होनी चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने कहा कि बुढ़ापे के लिए पेंशन का आवश्यक है। प्रांतीय सह संयोजक डा. यामिनी सिंह ने मातृ शक्तियों को आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। जिला संयोजक चंदन सिंह व महामंत्री इंदु प्रकाश ने आंदोलन की रणनीतियों पर चर्चा किया। कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष वाराणसी चंद्र प्रकाश गुप्त ने स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाता बनने पर आवश्यक बताया। जितनी सदस्यता होगी, इतनी लड़ाई मजबूत होगी।
इस दौरान सुजानगंज संगठन का विस्तार किया गया जहां विवेक सिंह अध्यक्ष, जयशंकर मिश्रा महामंत्री, संतोष दुबे कोषाध्यक्ष बनाये गये। साथ ही शैलेश यादव कैडर प्रभारी, अनिल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद पाल संगठन मंत्री, विकास सिंह उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, अतुल यादव, शैलेश यादव उपाध्यक्ष, बाबुलनाथ तिवारी उपाध्यक्ष पंचायत राज बनाये गये। महिला कार्यकारिणी में सुनीता यादव अध्यक्ष, कंचन मौर्य महामंत्री, रंजना सिंह वरिष्ठ उपाध्याय, किरण यादव उपाध्यक्ष, मीना कुमारी संगठन मंत्री, रेखा सिंह उपाध्यक्ष, नीरू गुप्ता संगठन मंत्री, पुष्पा कुमारी उपाध्यक्ष, विजय लक्ष्मी मौर्य संयुक्त मंत्री, गायत्री मौर्य कोष्टाध्यक्ष बनायी गयीं। इसके बाद सभी ने पदाधिकारी को पद गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!