Trending

Jaunpur News : ​लड़कों को वंशवृद्धि व लड़कियों को माना जाता है पराया: ऋतु यादव

टीम संचार सेतु

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा बनवासी समुदाय एवं दलित समुदाय की 50 किशोरी लीडर के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य रूप से किशोरी के शिक्षा स्वास्थ एवं लैंगिक समानता पर फोकस किया गया।
जौनपुर के मिलन धारा फाउंडेशन के ट्रेनर ऋतु यादव ने बताया कि किशोरी बालिकाओं के परिवारों में शिक्षा को लेकर अंतर किया जाता है। लड़के को वंशवृद्धि के नजर से देखा जाता है तो वहीं बेटी को पराया माना जाता है। इस अंतर को दूर करने के लिए सभी का शिक्षित होना अनिवार्य है। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं बराई ग्राम प्रधान चंदा देवी व विराट सिंह ने बालिकाओं के समानता पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं की कड़ी में मौजूद दीवान मुन्ना यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजुकमार सरोज, डॉ मंगला मौर्य ने बनवासी समुदाय की किशोरियों को बिरसा मुंडा के जीवनी व नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता सविता, उमा, शीला, अमरनाथ, दीप नारायण, आशा बहू, आंगनवाड़ी सोहनी ग्राम के साथ तमाम लोग शामिल रहे। वहीं संस्था के निदेशक संतोष पांडेय ने कार्यशाला में आये समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए बनवासी किशोरियों को शिक्षा प्रति प्रेरित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!