Jaunpur News : ​ख्वाजगी टोला में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जौनपुर। सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर के ख्वाजगी टोला में भी चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी की नगर उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल के नेतृत्व में तमाम भाजपाजनों ने स्वयं झाड़ू लेकर क्षेत्र में सफाई किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, शक्ति केन्द्र के संयोजक विजय चन्द्र केडिया, बूथ अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, शिवशंकर साहू, के.के. जायसवाल, मीडिया प्रभारी शुभम कन्नौजिया, महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रीता जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विष्णु गुप्ता नगर महामंत्री उत्तरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم