Trending

Jaunpur News : फाँसी लगाकर विवाहिता ने किया आत्महत्या

टीम संचार सेतु

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया गांव की दलित बस्ती निवासी एक 23 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अभिषेक कुमार की पत्नी संजना देवी तथा माँ संगीता देवी घर पर रहते थे। अभिषेक तथा उसका भाई डेढ़ माह पूर्व रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद रहते हैं। शुक्रवार को संगीता अपने मायके गयी थी। रात को संजना घर पर अकेले थी रात को संगीता ने कई बार बहु संजना को हालचाल लेने के लिए फोन किया। उसका फोन नहीं उठा। बहु का फोन नहीं उठा तो वह घबराकर मायके के एक युवक के साथ आ गयी वहां पर दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो संजना फाँसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंच गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। ज्ञात हो कि मृतका का मायका गौराबादशाहपुर के तरसन्ड गांव में है। उसकी शादी 18 जून 2025 को ही हुई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!