Jaunpur News : ​बूथ स्तर तक मजबूत गठन के लिये कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक

जौनपुर। बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को मजबूत किए बिना चुनाव में सफलता मिलना बहुत मुश्किल है, इसलिए पार्टी का आधारभूत सांगठनिक ढांचे में बूथ को सबसे मजबूत करना होगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी प्रयाग जोन के कोआर्डिनेटर पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
साथ ही पूर्व विधायक ने आगे कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी को बूथ स्तर तक मजबूत संगठन निर्माण में लगे जाना चाहिए। पार्टी को सत्ता तक पहुंचने में मजबूत और सक्रिय बूथ कमेटियां ही महत्वपूर्ण होगी। बूथ निर्माण में हर पदाधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की गयी है। एक बूथ—बीस यूथ के फार्मूले पर संगठन को तैयार किया जाय। पीसीसी के कोआर्डिनेटर सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के जितने भी फ्रंटल संगठन हैं, उनकी भी कार्यों की समीक्षा शीर्ष नेतृत्व गहनता पूर्व कर रहा है। फ्रंटल संगठनों को भी अपनी कमेटियां और पदाधिकारियों को सक्रिय रुप से तैयार करना चाहिये।
कोआर्डिनेटर राजेश कुमार ने शहर कांग्रेस कमेटी को वार्डों में मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि जितने भी वार्ड शहर में हैं, उसका गठन अतिशीघ्र कर लिया जाय जिससे आगामी नगर एवं नगर पचायत के चुनाव में कांग्रेस का शहरों में मजबूत प्रदर्शन हो सके। प्रयाग जोन के नोडल पर्सन विनोद तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी किये जाने के खुलासे के बाद भाजपा सरकार बौखलाई हुई है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद सिंह ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनो के अध्यक्ष एवं ब्लाक इकाइयों के सभी अध्यक्ष मौजूद रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم