Jaunpur News : ​व्यापारी नेता विवेक सिंह पुन: निर्विरोध चुने गये जिलाध्यक्ष

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर की आम सभा बैठक नगर के एक होटल में कोर कमेटी द्वारा हुई जहां बताया गया कि कुछ माह पहले संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। इसी क्रम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुये पुनः जिलाध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रदेश संगठन की सहमति पर एक चयन समिति का गठन हुआ जिसमें विनय बारोतिया, विपिन अग्रवाल, शशांक सिंह, अनिल हरलालका एवं उमेश जायसवाल सदस्य नामित किये गये।
आम सभा की बैठक में चयन समिति द्वारा नये जिलाध्यक्ष के लिये सदन से प्रस्ताव मांगा गया। इस दौरान अजीत सोनकर, विमल सिंह ने विवेक सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर क्रमशः राजेन्द्र खत्री, धर्मेन्द्र गुप्ता, महेश सेठ, धीरज गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया।
इसके उपरान्त सदन में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में विवेक सिंह को अपना समर्थन देते हुये उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना।
चयन समिति के सदस्यों सहित उपस्थित व्यापारियों ने नवचयनित जिलाध्यक्ष विवेक सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया जहां श्री सिंह ने कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे और व्यापारियों के मान-सम्मान व समस्याओं के समाधान हेतु सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस दौरान प्रदीप सिंह, सर्वेश जायसवाल, जयकिशन साहू, विमल सिंह, विवेक सेठी, अभिषेक बैंकर, जयसिंह मौर्य सहित अन्य व्यापारियों ने संगठन के प्रति अपने सुझाव रखे। सभा का संचालन योगेश साहू ने किया।
इस अवसर पर अजय गुप्ता, अमित जायसवाल, रवि अग्रहरि, मो. दानिश, राघवेन्द्र सिंह, विजय केडिया, अवनीन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, अमित वैश्य, मो. सिराज, सुनील जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा, विनोद सेतिया, शिवेन्द्र दुबे, दीपक केडिया, रवि गुप्ता, उमंग श्रीवास्तव, प्रवीण शाह, रूप नारायण माली, राजकुमार कश्यप, दिलीप साहू, दीपक केडिया, शेखर सेठ, संतोष साहू, प्यारे लाल मौर्य, राकेश साहू, गौरव केडिया, सनी साहू, गुलाब, अनुज वर्मा, अशोक मौर्य, रोहित साहू, नितेश मौर्य, रितेश साहू, हिमांशु अग्रहरि सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post