Jaunpur News : एसएनबी इण्टर कालेज के जरूरतमन्द बच्चों को दी गयी पुस्तक

संगोष्ठी का आयोजन करके कैंसर के प्रति किया गया जागरूक
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गद्दीपुर कजगांव में स्थित एसएनबी इंटर कालेज में मालती देवी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमन्द छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही छात्राओं को कैंसर के कारणों, रोकथाम तथा इससे जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर एवं रोबोटिक सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अजय दुबे ने छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक विचार रखे। साथ ही छात्राओं से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग रहने और समय रहते जांच कराने की अपील किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बनाना था। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक आलख नारायण दुबे, शिक्षक राम जनम दुबे (मुम्बई), शिक्षक कपिल दुबे, प्राचार्य डी.एस. चौबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम में आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक संतोष मिश्रा सुग्गू ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post