Trending

Jaunpur News : ​हमारी विरासत है लोक परम्परा एवं संस्कृति: डा. अंजना

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम लोहिया पार्क में सैकड़ों महिलाओं के साथ मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ गुंजन पटेल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत माता पार्वती और शिव जी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया कजरी गीतों का आनंद उठाया और बहुत प्रकार के खेलों का भी आनंद लिया।
इस मौके पर डा. अंजना सिंह ने कहा कि कजरी हमारी लोक परंपरा है लेकिन यह लुप्त हो रही है, इसलिए हम सबको मिलकर अपनी परंपराओं को फिर से जागृत करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसी क्रम में डॉ गुंजन पटेल ने कहा कि आज समाज में ऐसे सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आजकल देखने को नहीं मिलते हैं और इतनी भारी संख्या में एक मंच पर महिलाओं को जोड़ना काबिले तारीफ़, सराहनीय और सुंदर है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डा. सुष्मिता सिंह रेडियोलॉजिस्ट, नीलम सिंह डायरेक्टर आदि को अंजना सिंह ने सम्मानित किया। साथ ही अतिथियों और सभी मातृ शक्तियों को प्रकृति सुरक्षा की दृष्टि से एक-एक पेड़ उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर संगठन की सैकड़ों मातृ शक्तियां उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!