Jaunpur News : ​जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

जौनपुर। मानव सेवा को समर्पित मुरली फाउण्डेशन जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में लगभग 700 की संख्या में मौजूद ट्रेनी रंगरूटों को सीपीआर व एक्सीडेंट ट्रामा हैंडलिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोबिन सिंह द्वारा प्रतिपादित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. रोबिन सिंह ने डमी के माध्यम से जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर का सजीव प्रशिक्षण दिया। बताया कि यदि समय रहते सीपीआर मिल जाये तो 10 में से 7 व्यक्तियों की जान बचने की संभावना रहती है। उन्होंने अध्यनरत पुलिसकर्मियों को डमी के माध्यम से सीपीआर तकनीक का अभ्यास करवाया व अन्य उपयोगी जानकारी दी। इसी के साथ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सही तरीके से मदद कैसे करें ताकि हमारे प्रयास सफल हो, पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम निदेशक मनीष चंद्रा ने बताया कि विदेशों में सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण कालेज स्तर पर अनिवार्य है। इसकी सही जानकारी हमें मानव जीवन बचाने में मदद करती है। संस्थाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सीपीआर प्रशिक्षण देकर उन्हें जागरूक किया जा सके और मानव जीवन बचाया जा सके। इसी क्रम में अगली प्रशिक्षण कार्यशाला निषाद समाज के साथ लगाई जाएगी ताकि डूबते हुए व्यक्ति की सही तरीके से मदद कर उसकी जान बचाई जा सके। इस अवसर पर सदस्य केके मिश्रा ने मुरली परिवार द्वारा किये जा रहे समाजसेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी नगर आयुष श्रीवास्तव द्वारा की गई। पुलिस लाइन्स के कर्मियों को इस कार्यशाला का पूर्ण लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कनौजिया, संजय जायसवाल, संरक्षक रविकांत जायसवाल, संस्थापक सदस्य पंकज सिंह, अतुल जायसवाल, नवीन कुमार मिश्रा, अनिल मौर्य, राजेश किशोर, पीआर हेड योगेश साहू, नित्यानंद पांडेय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अजय सिंह ने किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post