Jaunpur News : ​डीएम ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का किया निरीक्षण

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय नगर पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रैल से लेकर अब तक जारी किए गए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी लिया। साथ ही निर्देश दिया कि समय से प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाय। कार्यालय के सामने स्थित तालाब पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी को निर्देशित किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से साफ सफाई करायें। इस अवसर पर लिपिक हरेंद्र बिन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم