Trending

Jaunpur News : जेपी इण्टरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने सेना के जवानों को भेजी रक्षा सूत्र

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। राजस्थान के तप्ते रेगिस्तान से लेकर सियाचिन, लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्र में देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले देश के वीर जवानों की कलाई रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर सूनी ना रहे, इस उद्देश्य से शनिवार को जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज की छात्राओं ने राखी बनाकर सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिये भेजा। छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित रंग-बिरंगी राखियां भारतीय डाक विभाग के माध्यम से प्राप्त लिफाफे द्वारा भारतीय वीर जवानों के पास भेजा गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किया तथा उन वीर जवानों को अपनी तरफ से शुभकामना पत्र भी लिखा। वहीं रक्षासूत्र बांधने के बदले विद्यालय की छात्राओं ने मांग किया कि देश का मस्तक कभी भी शत्रु देश के सामने ना झुके। यही इस रक्षाबंधन पर्व पर वीर जवानों से हम सबकी मांग है। इस अवसर पर राकेश मौर्य पोस्ट मास्टर भारतीय डाक विभाग, शैलेन्द्र तिवारी, विद्यालय प्रबंधक डॉ जय प्रकाश तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!