Trending

Jaunpur News : ​माध्यमिक में हर्षिता एवं स्नातक में निकिता बनी विजेता

टीम संचार सेतु

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान में पावन पर्व तीज के उपलक्ष्य में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में माध्यमिक में हर्षिता सिंह व स्नातक में निकिता तिवारी में बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक स्तर एवं जूनियर स्तर में श्रेयांशी यादव जूनियर स्तर में अंजलि सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरेबियन और दुल्हन प्रकार के मेंहदी में विद्यालय की अलग—अलग वर्ग की प्रतियोगिता में कड़ा संघर्ष दिखा। यद्यपि माध्यमिक वर्ग में कक्षा 9 की छात्रा हर्षिता सिंह ने राजस्थानी मॉडल रच करके पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए तिलकधारी महाविद्यालय बीएड विभाग की प्रो. श्रद्धा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के प्रतिभा में निखार आता है। विशिष्ट अतिथि टीडी कॉलेज मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ0 माया सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सीख करके छात्र इसका अपने निजी जीवन में उपयोग कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि टी0डी0 कॉलेज भूगोल विभाग की प्रो. विजयलक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि छात्राएं ऐसे आयोजनों से सीख करके अपने अंदर आत्मसात करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक डॉ0 विजय बहादुर सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत और आभार ज्ञापन प्रबंधक प्रो0 समर बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 आनंद सिंह, डॉ0 तिलकराज सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!