Trending

Jaunpur News : जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस जवानों ने बंधवायी रखी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शताब्दी महोत्सव के समापन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह सहित अन्य गणमान्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। सदस्य विधान परिषद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया जिसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। लखनऊ में आयोजित काकोरी महोत्सव के सजीव प्रसारण को देखते हुये उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिक कैप्टन अजीत पांडेय, राज बहादुर पाल, के.के. सिंह, लालचन्द्र मौर्य, संतोष यादव, देवेन्द्र सिंह, पन्ना लाल, राम निरंजन सहित अन्य भूतपूर्व सैनिकों और स्वतन्त्रता सेनानी के परिजनों और एनसीसी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सदस्य विधान परिषद श्री सिंह ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजो को चुनौती देने वाली घटना थी। इस घटना ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो कर राष्ट्रवाद और स्वतन्त्रता के लिए सबको प्रेरित किया। जन-जन में देश के आजादी के लिए एक भावना जागृत किया कि देश को आजाद कराना ही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजों के लिए एक चुनौती थी। हमारे देश के वीरों ने अपने प्राणों को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उस दौर को याद करने पर हमारी आंखो में आंसू आ जाएंगे। हम सभी आज उन वीर सपूतों, शहीदों स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों को नमन करते है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का दिन उन वीरों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने देश भक्ति गीत 'ए मेरे प्यारे वतन तुझपे दिल कुर्बान' और 'हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिए' गाकर सबको राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलायी। विवेक मिश्रा वरदान, कुसुमलता, विकास रागी और छात्रा अनुराधा ने देश भक्ति गीत गाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्दनन्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डीसी एलएएमएन जितेन्द्र प्रताप सिंह सहित भूतपूर्व सैनिकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तत्वावधान में रक्षाबन्धन कार्यक्रम हुआ जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस के जवानों की कलाइयों में राखी बांधते हुये उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना किया। इस दौरान नवचयनित पुलिस के लगभग 1000 जवानों के कलाइयों में राखी बांधी गयी। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!