Trending

Jaunpur News : गोपालापुर आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जांच के लिये पहुंचे भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक के एसेसर

टीम संचार सेतु

रामनगर, जौनपुर। भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा नामित दो राष्ट्रीय एसेसर डॉ अनीता कत्याल और डॉ अरबी दास द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोपालापुर का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुसार असेसमेंट किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति कुमारी, एएनएम आकृति पटेल, ग्राम प्रधान माया मौर्य, आशा संगिनी राजकुमारी सहित समस्त आशा बहने उपस्थित रहीं।
इस संबंध में पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों राष्ट्रीय अधिकारी जांच हेतु आये हैं। यदि कार्यों और सुविधाओं से संतुष्ट होंगे तो हमें राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक का सर्टिफिकेट दिया जाएगा जो हमारे लिए बहुत अच्छा होगा।
इस अवसर पर ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर अनुराग सहाय, ब्लॉक प्रोसेस मैनेजर पुष्पा, एआरओ पीयूष तिवारी, अंकित मौर्य सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!