Jaunpur News : ​मीरगंज पुलिस को मिली कामयाबी

मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को भारी मात्रा में नाजायज गांजा और एक मारुति सुजुकी XL6 कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई बभनियांव-बादशाहपुर रोड स्थित ग्राम सेमरी के हाईवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान की। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज गौतम पुत्र श्याम मिलन निवासी लोहरियांव थाना महाराजगंज तथा प्रज्ञादीप सागरवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी रखवा बेलवा थाना मडियाहूं शामिल हैं। इनके पास से 20 किलो 870 ग्राम अवैध गांजा और वाहन संख्या (मारुति सुजुकी XL6) बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार सूरज गौतम का आपराधिक इतिहास लम्बा है। उसके खिलाफ जौनपुर, मिर्जापुर और सुजानगंज में पाक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद अंचल, उ0नि0 मुन्नी लाल कन्नौजिया, हे0का0 जितेन्द्र यादव, तारकेश्वर यादव, का0 अरविन्द सिंह, रघुराज सिंह, पवन कुमार, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم