Trending

Jaunpur News : ​नगर की समस्याओं लेकर राज्यमंत्री से मिले व्यापार मण्डल अध्यक्ष

टीम संचार सेतु

खेतासराय, जौनपुर। नगर पंचायत खेतासराय के गोला बाजार और विद्यापीठ वार्ड में नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से भेंट की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर कार्य कराए जाने की मांग किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इन क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण न होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है जिससे आमजन को आवागमन में कठिनाई होती है और सफाई व्यवस्था भी बाधित होती है।
प्रतिनिधिमंडल ने गोला बाजार (वार्ड संख्या-9) समेत कुल 11 स्थानों पर इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण की मांग की है। राज्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। उनके साथ पूर्व प्रधान संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति व सुरेंद्र पाण्डेय मौजूद रहे। मंत्री जी ने शीघ्र विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा को भी सूचनार्थ और आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!