Trending

Jaunpur News : ​गोशाला एवं पशुपालन विभाग की डीएम ने की समीक्षा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गोशाला तथा पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने सभी गो आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में विकास खंडवार समस्त खंड विकास अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि किसी भी गो आश्रय स्थल में टीनशेड की समस्या नहीं होनी चाहिए। गोवंश के लिए पर्याप्त स्थान होने चाहिए। साथ ही नेपियर, हरा चारा, भूसा और चोकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। सभी पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करें और गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण करें। सभी बीडीओ गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करें। गौशालाओं में बोगनविलिया तथा करौंदे के पौधे लगाये जायं। साथ ही गो वंशों को नियमित रूप से नहलाने के भी निर्देश दिये।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उ0प्र0 कुक्कुट विकास नीति तथा कुक्कुट पालन योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक की संख्या में अंडा उत्पादन हेतु यूनिट लगवाये जायं जिससे रोजगार सृजन भी हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारीगण, पशु चिकित्सा अधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!