Trending

Jaunpur News : ​खेत में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कम्प

टीम संचार सेतु

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बसरही ग्रामसभा में स्थित अंबाजी मंदिर से पश्चिम 200 मीटर की दूरी पर 12 फीट लंबा अजगर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार यह विशालकाय अजगर बसरही ग्रामसभा के एक किसान के खेत के मेड़ पर गुफा बनाकर रह रहा था। बुधवार को जब ग्रामीणों की नजर इस अजगर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!