Trending

Jaunpur News : ​सीओ सिटी ने पुलिस बूथ का किया उद्घाटन

टीम संचार सेतु

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में मुरादगंज तिराहा पर पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह ने किया। यहां पुलिस बूथ बनने पर अब क्षेत्रीय लोगों को पुलिस का रिस्पांस कम समय में ही मिलेगा जो अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए एक सराहनीय कदम है। सीओ सिटी श्री सिंह ने बताया कि मुरादगंज तिराहा लाइन बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत आता है। यहां पर सभी लोगों के सहयोग और पुलिस के फण्ड से एक पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पर कई प्रमुख हास्पिटल के साथ बाजार भी है जहां खरीदारी के लिए आस—पास के लोगों की भीड़ जुटती है। इस बूथ के बनने से यहां पुलिस की उपस्थिति रहेगी। अगर किसी को पुलिस का सहयोग चाहिए होगा तो कम टाइम में पुलिस का रिस्पांस मिल जाएगा।
उन्होंने बताया कि एसपी डा. कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में जनपद के कई स्थानों पर पुलिस बूथ बनाए गए हैं जिससे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। इन बूथों पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर पुलिस के रिस्पांस को और बेहतर बनाया जा रहा है। जितने भी पुलिस बूथ बनाए जा रहे हैं, उससे यह होगा कि पुलिस का रिस्पांस और तेज हो जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी कम समय में ही हो जाएगी। सीओ सिटी ने पुलिस बूथ बनाए जाने के लिए समाजसेवी आर्यन सिंह के प्रयास की सराहना किया।
इस अवसर पर लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह, उ.नि. अनिल यादव, हे.का. दीपचंद चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रतीक सिंह, शिवम, दीपचंद, देव, अर्जुन, शुभम, सूर्य प्रकाश, धर्मवीर, बीरबल समेत तमाम पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!