Trending

Jaunpur News ​​भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिये अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

टीम संचार सेतु

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रातःकाल अधिवक्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और अदालती काम ठप रहा। दोपहर में बार की बैठक में अध्यक्ष द्वारा बिना वार्ता किये मामले को हल करने के लिखित पत्र देने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। बैठक में भ्रष्टाचार समाप्त करने के मुद्दे पर वार्ता करने से अधिकारियों द्वारा इनकार करने पर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के बजाय भ्रष्टाचार को उजागर करने वालों पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। इसी क्रम में खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों पर की गयी कार्यवाही की निन्दा की गयी। तहसील में हर कार्यालय में काम के बदले दाम की कायम परम्परा को खत्म करने के लिये वार्ता करने का निर्णय लिया गया है। बार अध्यक्ष को प्रतिनिधिमण्डल के साथ जाकर वृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से वार्ता करने के लिये अधिकृत किया गया है। वार्ता के प्रस्ताव को ठुकराने पर हड़ताल करने का फैसला लिया गया है।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, रघुनाथ प्रसाद, भरत लाल, राम आसरे द्विवेदी, प्रेम बिहारी यादव, आलोक विश्वकर्मा, पवन गुप्ता, भारत सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश कुमार, दयाराम पाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रमाशंकर, महेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष हुबेदार पटेल और संचालन महामंत्री नन्दलाल यादव ने किया।
वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ का प्रदर्शन के बाबत कहना है कि प्रदर्शन बार अध्यक्ष हुबेदार पटेल के विरोध में हुआ है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई  प्रदर्शन नहीं किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!