Trending

Jaunpur News : ​छिनैती की घटना में वांछित तमंचे संग गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने शुक्रवार शाम क्षेत्र के खेमनापुर गांव के पास हुई छिनैती की घटना में संलिप्त लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को देर शाम हुई छिनैती की घटना में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ में जुट गये। विश्वस्त सूचना के आधार पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त दो युवकों को शुक्रवार की सुबह समोधपुर बार्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के भैंसौली गांव निवासी अखिलेश वर्मा पुत्र स्व. राम पाल वर्मा के रूप में हुई जबकि दूसरा अभियुक्त सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित देवराजपुर निवासी धीरज उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी है। अखिलेश वर्मा के विरुद्ध जनपद जौनपुर, सुलतानपुर, फैजाबाद के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में कुल 19 अभियोग पंजीकृत है जबकि धीरज उपाध्याय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, 5400 रूपये, एक देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!