Trending

Jaunpur News : ​ ​ड्रेन की सफाई न होने से हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न, किसान परेशान

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में भारी बारिश और ड्रेन की सफाई न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सीतमसराय, उसराव और जीतापुर क्षेत्र में हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। सीतमसराय के नायकपुर, से चितवार लाखापुर, इटियाबीर और भुसेहरा इलाके में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। कई वर्षों से ड्रेन की नियमित सफाई न होने के कारण कई जगहों पर ड्रेन में पेड़ तक उग आए हैं। इससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि समय पर ड्रेन की खुदाई और सफाई की व्यवस्था की गई होती तो उनकी फसल बच सकती थी। वर्तमान में कई गांवों में घरों में भी पानी घुस गया है। जीतापुर इलाके में धान की खेती पूरी तरह से प्रभावित हुई है। प्रशासन से किसानों की मांग है कि ड्रेन की तत्काल सफाई कराई जाय और भविष्य में नियमित रूप से ड्रेन की सफाई का कार्य किया जाय जिससे इस तरह की स्थिति न बने।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!