Jaunpur News : ​किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम आयोजित

बक्शा, जौनपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र में पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता और एमएलसी बृजेश सिंह की उपस्थिति में हुआ। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान राज्यमंत्री, एमएलसी और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित करते हुये कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उनकी आय को दोगुनी की जा सके। यह योजना किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी योजना है। जो भी किसान इस योजना से वंचित रह गये हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें। एमएलसी ने कहा कि जनपद में 7 लाख 50 हजार किसानों को सीधे 150 करोड़ रूपये निर्गत किये गये हैं। यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। पूरे देश के किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सभी विकास खण्डों में आयोजित किया गया है। बताते हुए हर्ष हो रहा है कि जौनपुर देश का पहला जनपद है जहां सबसे अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा0 रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डा0 रामसूरत मौर्या, अजय सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नोजिया, खण्ड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم